Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव


अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुरहट गांव में एक माह पूर्व हुई 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को शव का शवोत्खनन कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।

किशोरी के पिता, जो कोलकाता में मजदूरी करते हैं, ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि 6 मई को बेटी की मौत के बाद बिना उन्हें सूचना दिए शव को गांव में ही दफना दिया गया। मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शवोत्खनन का आदेश जारी किया। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, फोरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments