अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रणधीर सिंह ‘डब्लू’ का शुक्रवार प्रातः लगभग 6 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 52 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
रणधीर सिंह ‘डब्लू’ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वह सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। जनहित के मुद्दों को लेकर वह हमेशा आगे रहते थे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे।
शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित सरयू तट पर किया गया, उनके ज्येष्ठ पुत्र हर्ष सिंह ने उन्हे मुखाग्नि दी। घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
उनके निधन पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, चन्द्रभानु पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री एवं सपा नेता तेज नारायण पांडेय, ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा, कमला शंकर पांडेय, अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, भगवान बख्श सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह,अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, विपिन सिंह, सुनील सिंह, राकेश सिंह पत्रकार, मदन बिहारी सिंह, विनय सिंह, मीडिया प्रभारी अमरदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, इन्द्रभान सिंह, करुणाकर पाण्डेय, अशोक कसौंधन, चन्द्रभान सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह ‘डिम्पल’, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राम प्रीत वर्मा, परमानंद मिश्र, शिवम् शुक्ला, कपिल देव वर्मा, शारदा यादव, विकास सिंह सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।