Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभेड़िया मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की निकाली गई झांकी

भेड़िया मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की निकाली गई झांकी

बसखारी अंबेडकर नगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत शनिवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र के भेड़िया मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता शामिल रहे। शोभायात्रा में योगीराज श्री कृष्ण जी की कई अलौकिक मनमोहक झांकियां निकाली गई। जिनके दर्शनों के लिए नगर वासी लालायित रहे। शोभा यात्रा के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के दरगाह रसूलपुर में पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। चेयरमैन के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित भी किया गया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने शोभा यात्रा में शामिल भगवान श्री कृष्णा की  झांकियां की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। और स्वयं शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर क्षेत्र में भ्रमण भी किया। शोभा यात्रा को कुशलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नगर पंचायत स्तर पर अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में साफ सफाई, चूने का छिड़काव, पानी के लिए टैंकर आदि कई व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। वही इस दौरान पुलिस महकमा भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से गस्त करता हुआ नजर आया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, चंद्रेश निषाद , चंद्रभान निषाद, डॉक्टर हरिश्चंद्र,महेंद्र जायसवाल, चंद्रभान गुप्ता, शिवम गुप्ता दीपक गौड़ ,दशरथ, अजय विनोद आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments