Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी कैंप के मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी शुरू, 45 का हुआ ऑपरेशन

एनटीपीसी कैंप के मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी शुरू, 45 का हुआ ऑपरेशन

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी कैंप में चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों के लिए बुधवार से राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में विशेष सर्जरी अभियान शुरू हो गया। तीन दिवसीय अभियान के तहत 25 से 27 फरवरी तक प्रतिदिन ऑपरेशन किए जाएंगे। पहले दिन 45 मरीजों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया।
अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष (नेत्र) डॉ. अमित पटेल तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने मरीजों से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।
मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. अमित पटेल, डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. साजनदेव केसर व डॉ. सृष्टि नागराजन की टीम द्वारा किए जा रहे हैं। सीनियर रेजीडेंट डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. वर्षा तथा जूनियर रेजीडेंट डॉ. अजय, डॉ. अरबी, डॉ. आनंद पटेल व डॉ. नीलम सहयोग कर रहे हैं।
नेत्र ओटी में सिस्टर इंचार्ज सुमन सिंह, सिस्टर सुधा पाल व सिस्टर प्रतिमा ऑपरेशन में सहयोग प्रदान कर रही हैं। एनटीपीसी की ओर से डॉ. मनोज अपनी टीम के साथ मरीजों की देखरेख में लगे हैं। जिला चिकित्सालय से नेत्र परीक्षक विकल वर्मा, लतीफ, रणधीर यादव, तहजीब हैदर, अमित वर्मा व बाबूराम तथा मेडिकल कॉलेज के नेत्र परीक्षक अमित वर्मा, आदित्य मिश्रा व विशाल उपाध्याय सहयोग कर रहे हैं। नेत्र वार्ड में सिस्टर इंचार्ज मंजुली निगम मरीजों की निगरानी कर रही हैं।
विभागीय कर्मचारियों के साथ आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर संदीप शुक्ला, प्रदीप, राहुल तथा सुरक्षाकर्मी सुपरवाइजर रामसमुझ पांडेय वार्ड और नेत्र ओटी में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments