Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव व महामंत्री बने अशोक कुमार

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव व महामंत्री बने अशोक कुमार

अयोध्या। फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनील यादव, महामंत्री पद पर अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जे पी नायक, उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह, विद्याधर पाठक, शिव करन यादव, संगठन मंत्री पद पर आरपी सिंह विसेन, संयुक्त मंत्री पद पर विवेक पाल, कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश, संप्रेक्षक पद पर सचिन मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्वसम्मति से केके सचान, शिव प्रसाद, किरन सिंह को संरक्षक चुना गया। निर्वाचन चुनाव अधिकारी अमरपाल सिंह, आर के मिश्रा, जेपी गौड़ द्वारा संपन्न किया गया ।
जय सिंह सचान को सेवानिवृत्त विंग का अध्यक्ष, ओपी सिंह को महामंत्री, नवी मोहम्मद को उपाध्यक्ष आदेश कृष्ण को यूथ फेडरेशन का अध्यक्ष, उपेंद्र को संरक्षक, देवेंद्र सिंह को महासचिव, वैज्ञानिक समिति के केंद्रीय शाखा का चेयरमैन प्रो हरलोकेश नारायन एम्स नई दिल्ली, प्रदेश शाखा के चेयरमैन पद पर प्रो डॉ संजय यादव को नामित किया गया । वैज्ञानिक समिति का अन्य राज्यों में विस्तार किया गया। अधिवेशन के आयोजक जनपद शाखा अयोध्या के अध्यक्ष एस पी चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments