Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो युवकों की आकस्मिक मौत, तरह तरह की हो रही चर्चाएं

दो युवकों की आकस्मिक मौत, तरह तरह की हो रही चर्चाएं


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो लोगों की हुई आकस्मिक मौत तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। कोई इसे वैक्सीन का दुष्प्रभाव तो कोई इसे भीषण गर्मी का प्रकोप मान रहे हैं। फिलहाल परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए और रीति रिवाज के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना रफीगंज और दुल्हूपुर बाजार में घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र की बिलारी गांव निवासी अधेड़ जियालाल ठेला चला कर जीवन यापन करता था। शुक्रवार की शाम को वह कहीं से ठेला चला कर दुल्हूपुर बाजार पहुंचा और अपने साथियों के साथ बैठकर ताश खेलने लगा जो अचानक गिर गया। उसके साथी उसे निजी क्लीनिक ले गए जहां चिकित्सक द्वारा  मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी घटना रफीगंज बाजार निवासी फल व्यवसायी युवक नरेंद्र के साथ घटित हुई। गुरुवार की रात वह अपने फल वाले कमरे में सो गया। सुबह उसके परिजन उसके मंडी जाकर खरीदारी करके लौट आने का इंतजार करते रहे। जब वह नहीं लौटा तो उसके परिजनों द्वारा दुकान खोलने पर वह कमरे में ही मृत पाया गया। मौत की  खबरों से  परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम न करवाते हुए मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments