Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीआरएम पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र संसद का चुनाव

डीआरएम पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र संसद का चुनाव

अयोध्या। डीआरएम पब्लिक स्कूल में स्कूल काउंसिल का चुनाव हुआ। जिसमें बच्चों सहित शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल हेड बॉय की पोस्ट के लिए इलेक्शन मास्टर प्रज्ज्वल मौर्य व दुर्गेश तिवारी के बीच में हुआ। हेड गर्ल की पोस्ट के लिए इलेक्शन जाहन्वी सिंह व अस्तुति पांडे के बीच में हुआ। वाइस हेड बॉय की पोस्ट के लिए चुनाव विनीत उपाध्याय व सौरभ साहू के बीच हुआ था और वाइस हेड गर्ल के लिए चुनाव अंजलि चतुर्वेदी व सानवी मिश्रा के बीच हुआ। स्कूल के प्रबंधक ने भी अपना महत्वपूर्ण वोट दे कर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक बद्रीनाथ ने बताया कि इस प्रकार की क्रियाकलापों से छात्र-छात्राओं को चुनाव की प्रक्रिया का ज्ञान होता है। उन्हें ज्ञान होता है कि चुनाव किस प्रकार होते हैं। किस प्रकार उन्हें अपने वोट का प्रयोग बिना किसी डर के करना है। स्कूल की डायरेक्टर सीमा तिवारी ने भी अपने वोट डाल कर काउंसिल में अपना योगदान दिया स्कूल के प्रबंध निदेशक तुषार तिवारी ने बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इसका आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments