Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्रा की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से छात्रा की मौत


◆ अवध विश्वविद्यालय में डीफार्मा की छात्रा थी मृतका


अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनउ हाइवे पर जनौरा कट पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने अवध विश्वविद्यालय की दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई।

सोमवार की दोपहर डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की दो छात्राएं विश्वविद्यालय से वापस आ रही थी। हाइवे पर जनौरा कट के पास सीमेन्ट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे डी फार्मा की द्वितीय वर्ष की छात्रा अलशबा पुत्री मो. हसनयन निवासी कुढ़ा केशवपुर, दर्शननगर अयोध्या की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक उसे कुछ दूर तक घसीटता ले गया। दूसरी छात्रा खुशहाली को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छात्रा की मौत की खबर सुनकर छात्रों का जमावड़ा जिला चिकित्सालय में लग गया। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लिया। र्दुघटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments