Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने ढहाई बाउंड्रीवाल, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई न्याय की...

दबंगों ने ढहाई बाउंड्रीवाल, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई न्याय की गुहार

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर दबंगों द्वारा एक भूमि स्वामी की बाउंड्रीवाल ढहाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
पीड़ित प्रिंश कुमार पुत्र राम प्रसाद, निवासी जलालपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग, शहजादपुर (अकबरपुर) ने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड अमरौला स्थित मकान संख्या-721 से संबंधित उनकी खतौनी की भूमि, गाटा संख्या 1502 पर उन्होंने बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। आरोप है कि कुछ दबंग लोग अपने प्रभाव के बल पर मौके पर पहुंचे और दिनदहाड़े बाउंड्रीवाल को गिरा दिया।
पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज और मारपीट भी की। मामले की शिकायत 23 जून को नगर पालिका तथा अकबरपुर कोतवाली में की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से निराश पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब पीड़ित को मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments