Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में जा पानी को रोकना युवक को पड़ा महंगा, दबंगों ने...

खेत में जा पानी को रोकना युवक को पड़ा महंगा, दबंगों ने पीटा मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। खेत में जा रहे पानी को मना करने पर विपक्षियों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर (गौसपुर) गांव का है । पीड़ित हर्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते बुधवार को मैं अपने खेत की देखभाल करने हेतु गया था इसी बीच देखा कि सरकारी नाली का पानी मेरे खेत में जा रहा था उसे बांधने लगे इसी बीच जैनापुर गांव निवासी प्रवेश, सचिन, दीपक, सौरभ एकजुट होकर मौके पर आए और मुझे गाली गलौज देने लगे मना करने पर आमादा फौजदारी होकर मारपीट करने लगे किसी तरीके से मामला शांत होने पर इसी बीच दौड़ते हुए राजेंद्र व राजमणि मौके पर आकर के ललकारने लगे पहले फिर से मारो उनकी ललकार सुनकर प्रवेश आदि मुझे डंडा व ईट पत्थर से मारने लगे जिससे मुझे काफी छोटे आई। इस बीच प्रार्थी के गले का चैन भी खींच लिए और कहे कि थाने में जाकर शिकायत करोगे तो तुझे जान से मार डालेंगे ।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments