Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या19 व 26 अप्रैल को येलो जोन पास के लिए विशेष शिविर

19 व 26 अप्रैल को येलो जोन पास के लिए विशेष शिविर


अयोध्या अयोध्या में येलो जोन के लिए पास बनाए जाने हेतु प्रशासन द्वारा दो विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना विभाग ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार पहला शिविर 19 अप्रैल 2026 को राम कथा पार्क परिसर में आयोजित होगा, जबकि दूसरा शिविर 26 अप्रैल 2026 को आरटीओ कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा। दोनों शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने बताया कि जिन व्यक्तियों को येलो जोन के लिए पास की आवश्यकता है, वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपना पास बनवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित अभिलेख साथ लाना अनिवार्य होगा।

सूचना विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों का लाभ उठाकर समय से अपने पास बनवा लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments