Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुत्र ही निकला पिता का हत्यारा,24 घंटे में ही पुलिस ने किया...

पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा,24 घंटे में ही पुलिस ने किया घटना का खुलासा

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ दाउदपुर गांव में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी जयराम का शव रविवार को घर के बाहर चारपाई के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक के भतीजे शिवा गौड़ ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और सम्मनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार पर शक गहराया।
पुलिस टीम ने सोमवार तड़के दाउदपुर मोड़ से प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका पिता अक्सर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट कर उसे अपमानित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
आरोप है कि 16 मई की रात लगभग साढे 11 बजे वह अपने पिता के पास पहुंचा। वहां फिर कहासुनी और गाली-गलौज होने पर उसने लोहे की पाइप से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments