Tuesday, May 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम भारती की माता का निधन, पत्रकारों में शोक

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम भारती की माता का निधन, पत्रकारों में शोक

बसखारी, अंबेडकरनगर। स्वदेश के ब्यूरो प्रमुख डॉ. घनश्याम भारती की 72 वर्षीय माता इंद्रावती देवी का रविवार शाम निधन हो गया। बताया गया कि रविवार शाम करीब चार बजे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
इंद्रावती देवी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र व जनपद के पत्रकारों तथा गणमान्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम भारती के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिवंगत इंद्रावती देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को चाहोड़ाघाट पर नम आंखों के बीच किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार सिंह, हरिओम चतुर्वेदी, कार्तिकेय द्विवेदी, विजेंद्र वीर सिंह, रोशन गुप्ता, दुर्गेश पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सिफत हुसैन, वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्रा, दुष्यंत कुमार यादव, मनोज मद्धेशिया, अरुण कुमार मिश्रा, अरविंद तिवारी, नरेंद्र तिवारी, दिलीप सोनी, जावेद अहमद, विजय कुमार, नियाज सिद्दीकी, रविंद्र यादव, एस.के. निगम, जितेंद्र भार्गव, चंदन मौर्य, मो. असलम, मोहम्मद फैहमी, मुकीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार यादव समेत विभिन्न संगठनों एवं दलों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments