Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ब्रह्म बाबा के स्थान पर समाजसेवियों ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

ब्रह्म बाबा के स्थान पर समाजसेवियों ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

0

अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित गरुड़ द्वारा बस स्टेशन के पास सरियावां चौराहे पर कुलदेवी मंदिर के समीप बरम बाबा के स्थान पर समाजसेवियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी राकेश पांडे, विनय पांडे, सरोज यादव, जयदीप पांडे और सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

भंडारे का शुभारंभ ब्रह्म बाबा के स्थान पर विधिवत हवन-पूजन के बाद किया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी समाजसेवियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

समाजसेवियों ने सनातन धर्म के मूल्यों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ रहने की अपील की। भंडारे के अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version