Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नारायण फाउंडेशन द्वारा 80 छात्राओं को वितरित किया गया स्किलिंग सर्टिफिकेट

नारायण फाउंडेशन द्वारा 80 छात्राओं को वितरित किया गया स्किलिंग सर्टिफिकेट

0

अम्बेडकर नगर। नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में कुर्की बाजार स्थित जय एंड जय ब्रदर्स एजुकेशनल हब में शनिवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य ने सेंटर हेड इंजीनियर जयचंद राजभर के आमंत्रण पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी 80 छात्राओं को स्किलिंग सर्टिफिकेट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह प्रशिक्षण भारत सरकार की समर्थ योजना के अंतर्गत निःशुल्क संचालित किया गया था। कार्यक्रम के तहत तीन बैचों की 65 छात्राओं को सिलाई मशीन ऑपरेटर प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र तथा 15 छात्राओं को ट्रिपल सी कोर्स का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विवेक मौर्य ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे स्किल सेंटर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इन संस्थानों से निकलने वाले प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सेंटर संचालक जयचंद राजभर की सराहना करते हुए कहा कि वे अकबरपुर क्षेत्र के युवाओं को बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रहे हैं और उन्हें बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक जयचंद राजभर ने कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से जिले, प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने विवेक मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम में छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version