Saturday, September 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकर्मबीर के निधन पर विद्यालय में पसरा सन्नाटा, शोक सभा में दी...

कर्मबीर के निधन पर विद्यालय में पसरा सन्नाटा, शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि


अंबेडकर नगर। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरहुरपुर में शनिवार को प्रार्थना सभा के बाद शोक सभा आयोजित कर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले कर्मबीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह उर्फ ज्ञानी के इकलौते पुत्र कर्मबीर सिंह के असामयिक निधन की खबर से विद्यालय परिवार में शोक की लहर है।
शोक सभा के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल गमगीन रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत कर्मबीर सिंह के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
विद्यालय के संरक्षक अंजनी कुमार पांडेय व प्रबंधक ने कहा कि कर्मबीर सिंह का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक है। उनके निधन से परिवार के साथ ही विद्यालय परिवार को भी गहरा आघात पहुंचा है। शोक सभा में प्रधानाचार्य मंजराम, अनिल मिश्रा, अशोक मिश्रा, विपिन मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अर्चना पाण्डेय, सिंधुराज सिंह यादव, अभिलाष भारती, ओंकार मिश्रा, शेरबहादुर, विनोद, अब्बास, अनुराग पांडेय, अनुपम पाण्डेय, समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments