Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुजुर्ग का अपहरण करने वाले सात गिरफ्तार

बुजुर्ग का अपहरण करने वाले सात गिरफ्तार


◆ अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा


◆ अपहृत को सकुशल पुलिस ने किया बरामद


अयोध्या। बुजुर्ग का अपहरण करने वाले सात लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीकापुर के ग्राम बबुरिया निवासी वंशराज ने कोतवाली में अपने ससुर परशुराम के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

            वंशराज ने अपनी तहरीर में कहा था कि उसके ससुर परशुराम 6 महीने से उसके साथ रह रहे थे। पल्सर सवार दो अज्ञात व्यक्ति 22 सितम्बर को उन्हे जबरन उठाकर ले गये। पुलिस ने मामले में राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी पकड़ी दुर्गादासपुर थाना को0 बीकापुर, रामसेवक पुत्र गया प्रसाद निवासी सतना थाना तारुन, हरि प्रकाश पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय निवासी हरिनाथपुर थाना तारुन, धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र शंकरदेव पाण्डेय निवासी सतना थाना तारुन, जगदम्बा निषाद पुत्र स्व0 ईश्वरदीन निवासी चांदपुर थाना को0 बीकापुर, राम संजीवन पुत्र देवीदास निवासी ग्राम लुत्फाबाद बछौली थाना को0 बीकापुर, विशाल वर्मा पुत्र सुबेदार वर्मा नि0 रण्डौली पश्चिम पाली थाना हैदरंगज को गिरफ्तार किया। परशुराम को बरामद कर लिया गया। अपहरण का कारण जमीन से सम्बंधित बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments