Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या48 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

48 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

कुमारगंज, अयोध्या। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाएं जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कुमारगंज की पुलिस टीम लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। सोमवार की सुबह स्मैक के साथ शिवनाथपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से विजय कुमार पांडे पुत्र दान बहादुर पांडे निवासी ग्राम पूरे चूड़ामणि पांडे को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुए। दूसरे गिरफ्तार शिव शंकर तिवारी पुत्र राम शंकर तिवारी निवासी ग्राम कड़बड़ का पुरवा अकमा के कब्जे से 23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कमलेश साहनी, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, सिपाही राजकुमार शामिल रहें। थाना प्रभारी कुमारगंज संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अभिषेक सिंह की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments