Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वरिष्ठ समाजसेवी महेश यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ समाजसेवी महेश यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0
ayodhya samachar

बसखारी अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश यादव के छोटे भाई एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी शरद यादव के चाचा महेश यादव(50) के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। दिवंगत महेश यादव काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ मेडिकल कालेज में चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। महेश यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ से उनके निजी आवास बनियानी लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह दस बजे महादेव घाट पर किया जायेगा। निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कैलाश यादव के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version