Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी

संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी

0

अयोध्या। संविधान दिवस के अवसर पर कमला नेहरू भवन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा, कि आजादी के पश्चात बड़ी मेहनत और दूरदर्शिता से निर्मित संविधान में लगातार छेड़छाड़ कर भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है। यह संविधान की आत्मा के साथ अन्याय है और देश के भविष्य के लिए गंभीर संकट है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह संकल्प दुहराने का दिन है।
उन्होंने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब हम बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर हर उस शक्ति का विरोध जरूरी है जो लोकतंत्र को चुनौती देती है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान भारतीय जनता की उम्मीदों और अधिकारों का आईना है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पार्टी जोरदार विरोध करेगी। गोष्ठी में उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडे, जनार्दन मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, डॉ. विनोद गुप्ता, कवींद्र साहनी, बसंत मिश्रा, अनिल सोनकर, विशाल दुबे तथा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version