Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की परखी गई तत्परता

एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की परखी गई तत्परता

0

अयोध्या। एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र में डमी आतंकी हमले के परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल के दौरान सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने तेजी दिखाते हुए स्थिति को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया। डिप्टी कमांडेंट/सीएएसओ रविंद्र सिंह के नेतृत्व और सहायक कमांडेंट रोहित ढाका के समन्वय में की गई इस कार्रवाई ने सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता को प्रदर्शित किया।

महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर आयोजित इस बहुएजेंसी आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों के बीच समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद राज्य की अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया, जिस पर यूपी एटीएस, यूपी पुलिस और आईबी की टीमें मौके पर पहुंचीं और अभियान को आगे बढ़ाया।

यूपी एटीएस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए डमी आतंकियों को जीवित पकड़ लिया। इसके बाद UP BDDS ने पूरे क्षेत्र में सघन बम जांच और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की। वहीं स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग ने आपातकालीन चिकित्सा और राहत कार्य संभालते हुए परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की।

मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया विभिन्न एयरलाइंस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के बाद डिब्रीफिंग सत्र आयोजित कर अनुभव साझा किए गए और सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version