Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संतोष निषाद बने अयोध्या निषाद समाज के जिलाध्यक्ष

संतोष निषाद बने अयोध्या निषाद समाज के जिलाध्यक्ष

0

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के भरतकुंड स्थित निषाद वंश पंचायती मंदिर समिति परिसर में निषाद समाज का होली मिलन समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रामसेवक दास ने की, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान समाज के अगुआ तथा निषाद मंदिर के महंत संजीत निषाद ने मंच से संतोष निषाद को माल्यार्पण कर अगले पांच वर्षों के लिए अयोध्या निषाद समाज का जिला अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा का मंच पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

घोषणा के बाद रंग-गुलाल के बीच संतोष निषाद का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के हित में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थापित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण की अनुमति के संबंध में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के टेढ़ी बाजार का नाम निषाद राज चौराहा रखे जाने के बाद समाज की भावना है कि मंदिर परिसर में भगवान निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण की अनुमति मिले, जिससे जयंती समारोह को और अधिक गरिमामय बनाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version