Tuesday, September 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान:...

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान: महापौर


◆ जनसुनवाई ‘संभव’ में 24 मामले आए, 16 का मौके पर निस्तारण


अयोध्या। नगर निगम की ओर से मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई ‘संभव’ में 24 शिकायतें और प्रकरण सामने आए। इनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने आगामी एक अक्टूबर से प्रस्तावित विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका को देखते हुए नालियों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल स्रोतों का नियमित क्लोरीनेशन कराने को कहा। उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य, जलभराव की समस्या और पेड़ों की छंटाई समेत विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें कई का मौके पर समाधान कराया गया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव और सुमित कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव और भारत वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments