अयोध्या। बदलते मौसम के बीच वायरल फीवर और थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देवकाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित पटेल क्लिनिक में मरीजों को राहत देने के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी की ओर से निशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
क्लिनिक मैनेजर डॉ. अरविंद यादव और मो. शाहनवाज खान ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीजों में प्लेटलेट काउंट 70 हजार से एक लाख के बीच पाया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, ऐसे मरीजों में नियमित जांच और चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है।
आर्थिकरूपसेकमजोरमरीजोंकोविशेषराहत
पटेल क्लिनिक की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए चिकित्सकीय परामर्श निशुल्क रखा गया है। इसके अलावा होम्योपैथी सहित विभिन्न प्रकार की दवाओं पर 40 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। क्लिनिक की ओर से समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं लैब जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
खान–पानऔरमच्छरोंसेबचावकीसलाह
डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी ने लोगों से बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि खान-पान पर ध्यान देने के साथ जंक फूड से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और मच्छररोधी साधनों का इस्तेमाल करें। बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए।