Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बदलते मौसम में वायरल और डेंगू के मरीज बढ़े, पटेल क्लिनिक में...

बदलते मौसम में वायरल और डेंगू के मरीज बढ़े, पटेल क्लिनिक में निशुल्क परामर्श

0

अयोध्या। बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। देवकाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित पटेल क्लिनिक में मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ दवाओं पर 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा जरूरतमंद मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

क्लिनिक के सदस्य मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में तेज बुखार, लूज मोशन, लो प्लेटलेट्स, पल्स रेट बढ़ने और डेंगू पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण वायरल संक्रमण के साथ आंखों में कंजंक्टिवाइटिस और गुहेरी की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मामलों में वायरल संक्रमण पाया जा रहा है। उन्होंने मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेट रखना जरूरी है।

डॉ. चौधरी ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, जंक फूड और अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से बचने, मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करने तथा प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लेने की अपील की। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार मरीजों से चिकित्सकीय परामर्श का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जबकि दवाओं पर भी निर्धारित छूट दी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version