Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित प्रकरणों पर सीडीओ सख्त

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित प्रकरणों पर सीडीओ सख्त

0
4

अम्बेडकर नगर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के लक्ष्य, बैंकिंग प्रक्रियाओं, विद्युत विभाग की समस्याओं और लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे कर लिए गए हैं। वहीं वर्ष 2026-27 के 4528 लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक 2196 की प्रगति दर्ज की गई है। कुल 6469 लक्ष्यों के मुकाबले 4137 की उपलब्धि हासिल होने पर संतोष जताते हुए शेष लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैंकिंग प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने विभिन्न बैंकों में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों में 15 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों, फाइल होल्ड और दस्तावेजी देरी को गंभीरता से लेते हुए बैंकर्स को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

उन्होंने संबंधित विभागों को अधिक से अधिक सोलर पावर प्लांट स्थापना सुनिश्चित कराने तथा योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही सभी विभागों व बैंकर्स को समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरण शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, यूपी नेडा के अधिकारी व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here