Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

0

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन समीक्षा की गई।

सीडीओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित टीकाकरण में जीरो डोज बच्चों की संख्या घटाने, लाभार्थियों को 4 की मैसेज सुविधा देने और मिस्ड सेशन समय से कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

क्षय रोग मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि एक्टिव मरीजों का तत्काल इलाज हो और सभी टीबी रोगियों का एक्स-रे कराया जाए। उन्होंने निश्चय पोषण पोटली के वितरण और डीबीटी भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सीडीओ ने ओपीडी में गिरावट पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में ओपीडी सर्जरी की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव बढ़ाने और लाभार्थियों का भुगतान शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

आयुष्मान भारत योजना में लक्ष्य पूरा न करने वाले ब्लॉक अधिकारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही सीडीओ ने कहा कि सीएचओ द्वारा टेली कंसल्टेंसी सेवाएं बढ़ाई जाएं और 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाएं

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version