Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयूपीएस कुड़िया चितौना में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यूपीएस कुड़िया चितौना में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों लिए मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी ,खीर, चावल, सलाद की व्यवस्था की गई थी। बच्चों को पहले भोजन करवाया गया उसके बाद परीक्षाफल वितरित कर अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। हमेशा से ही छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह की जमकर सराहना हो रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजकीय इंटर कॉलेज खजूरडीह के प्रधानाचार्य जयचंद यादवमौजूद रहे। इस दौरान वहां एसएमसी अध्यक्ष खुशीराम वर्मा, ग्राम सभा के प्रधान रामू शर्मा तथा विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर सिंह की उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments