Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबब्बन तिवारी पर हमले को लेकर पूर्व मंत्री ने किया मतदान केंद्र...

बब्बन तिवारी पर हमले को लेकर पूर्व मंत्री ने किया मतदान केंद्र का सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग


अयोध्या। सिविल लाइन के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने मिल्कीपुर विधान सभा चुनाव में घायल हुए बब्बन तिवारी के लखनऊ से आने को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने प्रशासन से मतगणना स्थल की सीसीटीवी फुटेज सर्वाजनिक करने की मांग की है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा द्वारा उनके कार्यकताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा सभी जातियों का सम्मान करती है। सपा को बदनाम करने कुचक्र भाजपा रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बब्बन तिवारी फर्जी वोटिंग कर रहे थे। उनका लखनऊ से आने के बयान को झूठा कहा। उन्होंने कहा कि लखनऊ से हैदरगंज जाने के लिए रुदौली से अमानीगंज मिल्कीपुर वाया खजुरहट रास्ता के अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस भी है। कहा कि उनकी कार सुबह 10.50 पर मतदान केंद्र के पीछे खड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बब्बन तिवारी को बाहर की आई फोर्स के जवानों ने बार-बार मतदान करने के लिए जाने पर पीटा है। जिसमें सपा कार्यकर्ता तथा प्रधान आशीष यादव व उनके साथियों को फसांया जा रहा है। उन मुकदमा दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। पार्टी के समर्थकों पर आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मतदान केंद्र का वीडियो फुटेज जारी कर सच्चाई को सामने लाना चाहिए। इसके लिए सपा का प्रतिनिधि मंडल जिले के अधिकारियों तथा लखनउ  में भी अधिकारियों से मुलाकात करेगा। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष पारसनाथ, पूर्व विधायक जयशंकर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments