Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  मतदाता सूची का परिशोधन लोकतंत्र की बुनियाद – पूर्व सांसद

 मतदाता सूची का परिशोधन लोकतंत्र की बुनियाद – पूर्व सांसद

0

अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण के समापन दिवस पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने खोजनपुर शक्ति केन्द्र के अंतर्गत आने वाले कई बूथों का दौरा कर अभियान की जमीनी स्थिति परख़ी। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ और बूथ समिति के सदस्यों से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि मतदाता सूची का परिशोधन लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर पात्र नागरिक का नाम सही रूप से सूची में दर्ज हो। उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन में किसी भी पात्र नागरिक को नजरअंदाज न किया जाए और जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम समय पर जोड़े जाएं।

उन्होंने बूथ समिति पदाधिकारियों से अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले चुनावों से पूर्व मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बने। लल्लू सिंह ने क्षेत्रवासियों से भी विशेष रूप से आग्रह किया कि यदि किसी का नाम सूची में दर्ज नहीं हुआ है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो तुरंत बीएलओ से संपर्क कर सुधार प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

अभियान के प्रथम चरण के समाप्त होते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दूसरे चरण को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौके पर रविशंकर, वीरेन्द्र वर्मा, गोकुल प्रसाद, नरेन्द्र रावत, रजनीश वर्मा, इन्द्रमणि दूबे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकार्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version