Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुल से टकराकर नाले में गिरा सरिया लदा ट्रक, चालक-क्लीनर गंभीर

पुल से टकराकर नाले में गिरा सरिया लदा ट्रक, चालक-क्लीनर गंभीर

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर बुधवार सुबह रुकुनपुर-सुरहुरपुर के पास सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से टकराने के बाद नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सरिया लदा ट्रक अकबरपुर-शाहगंज मार्ग से गुजर रहा था। रुकुनपुर-सुरहुरपुर के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल से टकराने के बाद नाले में जा गिरा। हादसे में चालक धर्मेंद्र (22) पुत्र गणेश तथा क्लीनर विकास पुत्र राधेश्याम, निवासी किरबिल नेवरपुर, जनपद सोनभद्र, वाहन के नीचे फंस गए।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की कार्रवाई शुरू की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version