Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं सगी बहने, एस पी के आदेश पर...

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं सगी बहने, एस पी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर पुलिस द्वारा विगत दिनों गायब हुई सगी बहनों की बरामदगी के बाद दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने पर  पुनः दोनों बहनों के गायब होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गोहार लगाई, एसपी के आदेश पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा है कि एक नाबालिग समेत  दो पुत्रियां बीते 16 जुलाई को गायब हो गयी थी जिस की गुमशुदगी की रिपोर्ट मालीपुर थाना में दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने दोनों बेटियों को बरामद  कर लिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया न ही परिजनों को कोई जानकारी दिया। इसी बीच बीते 24 जुलाई को पुनः दोनों पुत्रियों ने अलग अलग मोबाइल नंबर पर बात किया और एक बार पुनः यह दोनों बहनें मोबाईल पर बात करने वालों के बहकावे में आकर फरार हो गयीं। पीड़ित ने मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। मामलें में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments