Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0

अंबेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में भीटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान हैदरगंज थाना क्षेत्र के लमहैया गांव निवासी शिबू खान पुत्र रफीक खान का नाम सामने आया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चन्हा से हैदरगंज जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाइक से जा रहा है। सूचना पर एसओजी और भीटी पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी कच्चे रास्ते की ओर बाइक लेकर भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर गिरने के बाद वह पैदल भागकर छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी भीटी पहुंचाया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version