Sunday, April 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


अयोध्या। थाना क्षेत्र महराजगंज के ग्राम कुम्हिया में चार साल की बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हिया में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली। मामले में धारा 65(2),127(2) बीएनएस0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह को मुखबिर सूचना मिली की आरोपी तारापुर मोड़ ऐमीघाट के पास बहदग्राम ऐमीघाट के पास है। जिस पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी द्वारा फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाही में आरोपी मो. अहमद उर्फ सलमान पुत्र मो. शरीफ निवासी अमाये कोछा बाजार, बीकापुर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान ग्राम कुम्हिया थाना महराजगंज में रहता है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments