Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजय श्री राम के उद्घोष के मध्य हुआ राम राज्याभिषेक

जय श्री राम के उद्घोष के मध्य हुआ राम राज्याभिषेक


अयोध्या। जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष व स्वागत गीतों के मध्य राज्याभिषेक हेतु भगवान श्री राम के प्रतिरूप मंच की ओर बढ़ रहे थे उस दौरान भक्तों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। हाथों में थाली में रखा मुकुट लेकर भरत व शत्रुघन उसके पीछे माता जानकी व भगवान श्रीराम व लखन लाल सहित पूरा राम दरबार चल रहा था।


    मंच पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रों के मध्य पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व आयोजक दीपक चौरसिया द्वारा भगवान का पूजन किया गया। तिलक लगाकर तथा मुकुट पहना कर राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय राम भक्ति में लीन हो गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई हनुमान जी की विविध झांकिया भक्तों के आर्कषण का केन्द्र रही। राम आए अवध की ओर सजनी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय स्वंय ही भक्ति रस में डूब कर नृत्य करने लगा।

श्री बाल राम लीला समिति कोठापार्चा के संयोजक शिवकुमार ने बताया कि राम लीला का यह 50 वां वर्ष पूर्ण कर लिया गया है। विगत 20 वर्षों से लगातार यहां राम राज्यभिषेक का कार्यक्रम किया जाता है। 22 जनवरी को अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत यहां पर भव्य पूजन व भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments