Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवध में राम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

अवध में राम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन


जलालपुर अम्बेडकरनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी का अयोध्या में भव्य मंदिर के नवनिर्माण एवं उद्घाटन के उल्लास के शुभ अवसर पर नगर के राम लीला मैदान मे  “अवध में राम” का भव्य  कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

अवध में राम कार्यक्रम के इस सांस्कृतिक संध्या पर प्रभु श्री राम भजन का रसपान करने पहुँचे सभी भक्तजन श्री राम जी के भजन में भावविभोर रहे । सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गायक सोनू सांवरिया,श्रवण सुल्तानपुरी व अंशू लहरी गायिका ने अपने भजनो से सभी दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक श्रवण सु्ल्तानपुरी ने जैसे ही महलो मे भगवाधारी आये है, स्वागत की तैयारी है तथा न हिन्दू न मुस्लिम राम सबके है के भजन पर तालियों की गडगडाहट होने लगी। कार्यक्रम के आयोजक सच्चिदानंद पांडे( सचिन) रहे तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्री राम की आरती के साथ शुरुआत हुआ । मौके पर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी वर्तमान नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा गोलू जायसवाल, संदीप अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, मोहित जायसवाल, ओम प्रकाश पांडे,विकास निषाद समेत तमाम  श्रद्धालु मौजूद रहे ।

रोहित पांडे ने बताया कि कई स्थानों पर अवध में राम का कार्यक्रम होना है जिसमें भियांव,  रामनगर ,नेवादा, केदार नगर आदि स्थानों पर संपन्न हो गया है इसी कड़ी में जहांगीरगंज, जीवत सोनगांव समेत आदि स्थानों पर कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। साथ ही इन्होंने बताया कि आगामी 19 जनवरी को जिले में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments