Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर ट्रस्ट का तीर्थक्षेत्र पुरम् होगा सोलर लाइटों से जगमग

राम मंदिर ट्रस्ट का तीर्थक्षेत्र पुरम् होगा सोलर लाइटों से जगमग


◆ प्राण प्रतिष्ठा के समय भक्तों के निवास हेतु तीर्थक्षेत्र पुरम में बन रही है टेंट सिटी


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित करने के लिए कार्य शुरू हुआ। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्लाट, विद्याकुण्ड रानोपाली मार्ग पर स्थित तीर्थ क्षेत्र नगर में सोलर लाइट के लिए भूमि पूजन किया। सोलर लाइट का पहला स्तंभ लगाया गया।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमि पूजन किया। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु तीर्थ क्षेत्र पुरम में भक्तों को रुकने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जिसमे 25000 राम भक्तों को ठंड में रुकने के लिए टेंट सिटी बनाई जा रही है। टेंट सिटी में विद्युत के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया था। ट्रस्ट के निवेदन पर सोलर लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण में 1500 सोलर लाइटें रामनगरी में लगाई जाऐगी।

राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सोलर सिटी का अर्थ है सूर्य से प्राप्त ऊर्जा से नगर को प्रकाशित करना। सूर्य इस सृष्टि का ऊर्जा प्रदान करने वाला पहला स्रोत है। सूर्य ऊर्जा देता है। पानी से ऊर्जा निकालनी पड़ती है। सूर्य ही ऊर्जा का वास्तविक स्रोत है। यहां जनवरी में कई हजारों लोग यहां आएगें उसकी तैयारी पूर्ण की जा रही है। तीर्थक्षेत्रपुरम् विद्याकुण्ड रानोपाली मार्ग पर यह प्रथम स्तंभ यहां लगाया गया है। सरकार का देश व प्रदेश को सोलर ऊर्जा से प्रकाशित करना अच्छा प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments