Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमय से उपलब्ध कराएं वाहन–जिलाधिकारी

समय से उपलब्ध कराएं वाहन–जिलाधिकारी


अंबेडकर नगर। आगामी विधान सभा उप निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु समय से वाहनों की शत् प्रतिशत उपलब्धता कराए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आहूत की गई।

       बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों प्रबंधकों/ प्रधानाचार्यों को अपेक्षित समय पर अनिवार्य रूप से वाहनों की उपलब्धता निर्धारित स्थल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा इस हेतु लगाए गए अन्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वाहन मालिकों से समन्यव स्थापित करते हुए 10 नवम्बर को शाम तक उपलब्ध कराए। अवगत कराना है कि मतदान 13 नवंबर तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments