Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रांतीय चैत्र मेला–2026 की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष...

प्रांतीय चैत्र मेला–2026 की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर

0

अयोध्या। प्रांतीय चैत्र मेला–2026 के सुव्यवस्थित और सुरक्षित आयोजन को लेकर श्री राम जन्म भूमि परिसर स्थित पीएफसी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर तथा मंदिर पदाधिकारी अनिल मिश्रा व गोपाल जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन सर्विलांस तथा कंट्रोल रूम को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, जलकल तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग नियमित समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें, ताकि प्रांतीय चैत्र मेला–2026 का आयोजन सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version