◆ मन की बात का सजीव प्रसारण सुना, दर्शन यात्रा के व्यवस्था प्रमुख के साथ की बैठक
अयोध्या। श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा के लिए नव्य अयोध्या में बनी टेंट सिटी में तैयारियां पूर्ण होने के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने हवन-पूजन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण भी सुना। दर्शन यात्रा के 25 व्यवस्था प्रमुखों के साथ कार्यों की समीक्षा की। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनानें के निर्देश दिए। कहा कि यहां आने वाले सभी राम भक्त रामलला के दर्शन के साथ यहां के आतिथ्य का सुखद अनुभव लेकर वापस लौटे व्यवस्थाओं को इस प्रकार व्यवस्थित करें।
