Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररामनवमी पर मनसापुर कुटी में तीन दिवसीय मेले की तैयारी पूरी, सुरक्षा...

रामनवमी पर मनसापुर कुटी में तीन दिवसीय मेले की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


अम्बेडकर नगर। रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मनसापुर कुटी में तीन दिवसीय मेले का आयोजन 28 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

महरुआ थाना अध्यक्ष महेंद्र सरोज के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल रविकेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल रोहित शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी, कांस्टेबल पप्पू सरोज तथा एसआई प्रभात गंगवार सहित अन्य पुलिसकर्मी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही मेले परिसर में निगरानी के लिए पुलिस की लगातार गश्त भी सुनिश्चित करेगी।

मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मेले में भाग लेने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments