Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधर्मपथ में रामायण के 150 प्रसंगो को भित्तयों के माध्यम से लगाने...

धर्मपथ में रामायण के 150 प्रसंगो को भित्तयों के माध्यम से लगाने की तैयारी

अयोध्या। धर्मपथ को आकर्षक बनाने के लिए एक निश्चित ऊंचाई व लंबाई की भित्तियों का पथ के दोनों तरफ 30-30 मीटर के अन्तराल पर निर्माण किया जा रहा है। इस प्रकार पूरे पथ में लगभग 76 भित्तियों का निर्माण किया जाना है। इन भित्तियों के दोनों तरफ भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित लगभग 150 प्रसंगों को टेराकोटा, मोजैक, सेरोमिक, एफआरपी, जीआरपी आदि धातुओं की मूर्तियो के माध्यम से उकेरा जायेगा। कार्यदाई संस्था ने बताया अब तक 60 भित्तियां तैयार हो गई हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि भित्तियों को अधिक से अधिक टीम व मानव संसाधन लगाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया गया है। जिससे निर्माण के बाद इन भित्तियों पर सजाने का कार्य किया जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments