Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचर्चित सिपाहियों का हुआ स्थानांतरण

चर्चित सिपाहियों का हुआ स्थानांतरण


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना मे कई वर्षों से जमे तीन सिपाहियों का अन्यत्र स्थानो पर स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसकी चर्चा कई बातो को जन्म दे रही है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना मे तैनात का0धनंजय यादव, का0अंकित यादव, का0 तन्मय तिवारी कई वर्षों से तैनात रहे। चर्चा है कि पीड़ितों और क्षेत्र में लोगो से दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहे थे, जिसकी शिकायत लगातार होती रही, अन्ततः  पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने कार्यवाही करते हुए मालीपुर थाने से तीनों पुलिस कर्मियों को हटाकर अलग अलग थानों में स्थानांतरण कर दिया,जिसमे का0धनंजय यादव को जलालपुर  कोतवाली, का0अंकित यादव अकबरपुर, का0 तन्मय तिवारी को टांडा कोतवाली स्थानातरण कर दिया। क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्या  ने बताया कि लंबे समय से मालीपुर थाने में तैनात रहे जिनका अलग-अलग स्थान पर स्थानांतरण कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments