Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच...

जमीनी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस


बसखारी अंबेडकर नगर। जमीनी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में बसखारी पुलिस ने 6 महिला समेत दो पुरुषों  के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मारपीट का मामला बीते 15 अक्टूबर को बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित किछौछा का बताया जा रहा है। जहां एक मकान निर्माण के दौरान आरोप है कि अनीता पत्नी राम शब्द, अनीता पत्नी इंद्रजीत,सुबरा, प्रेमा, रूपा, किरन, राम नयन व इंद्रजीत मकान निर्माण को रोकते हुए निर्माण कर्ता बलराम को गाली गलौज देखने लगे और बीच बचाव करने आई घर की महिला सदस्य रेशमा व प्रेमलता के ऊपर हमलावर होकर मारने पीटने लगे। मामले में बलराम ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पर बसखारी पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत  कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत का जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments