Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या29 नवंबर को अवध विवि में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

29 नवंबर को अवध विवि में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह


अयोध्या। 29 नवंबर को अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने संयोजकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल करेंगी। कार्यक्रम में कुल 123 स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। 700 उपाधियां प्रदान की जायेगी। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जायेगी। उन्होंने 23 समितियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यो को 31 अक्टूबर तक निपटाने का दिशा-निर्देश प्रदान किया।

     बैठक में कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 संत शरण मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ0 पी0के0 द्विवेदी, डॉ0 सुरेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील, अभियंता आरके सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments