Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला व बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

महिला व बच्चे को पुलिस ने किया बरामद


जलालपुर अंबेडकर नगर। सप्ताह भर पूर्व घर से बच्चों के साथ गायब महिला को परिजनो के सहयोग से पुलिस ने बरामद करते हुए पूछताछ व अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है । बताते चलें कि सप्ताह भर पूर्व मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गाँव निवासी सूर्यमणि तिवारी उर्फ हैप्पी ने जैतपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मेरी बहन और भांजा 19 अगस्त को जैतपुर थाना क्षेत्र के छितन पट्टी गांव निवासी रंजनाअपने साढ़े तीन वर्षीय पुत्र के साथ शाम को गायब हो गई थी जिस पर हत्या व अन्य आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी । जैतपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था लेकिन इसी बीच मंगलवार को पुलिस व परिजनों की सहयोग से जौनपुर जिले के शाहगंज से महिला को बच्चे के साथ बरामद कर लिया गया । क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि महिला और बच्चे को शाहगंज से बरामद कर पूछताछ जारी है तथा आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments