Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवती का दुपट्टा खींचे जानें के मामले में अखिरकार पुलिस ने दर्ज...

युवती का दुपट्टा खींचे जानें के मामले में अखिरकार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। युवती का दुपट्टा खींचने, मां बहन की गाली देने तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है । पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए बताया कि 22 अगस्त को शाम को मटिही चौराहे पर एक दुकान पर बर्गर खरीद रही थी । उसी समय विपक्षी बृजेश सिंह  निवासी ग्राम सभा मुस्तफाबाद मेरे बगल आकर खड़ा हो गया तथा मुझसे मेरे पापा का नाम पूछने लगा। इसी दौरान उसने मेरा दुपट्टा खींच लिया तथा मां बहन की  गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। ततपश्चात मैं जैतपुर थाना पहुंचकर तुरंत प्रार्थना पत्र दिया परंतु थाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । मुझे 25 अगस्त को घंटों थाने पर बैठाया गया। फिर कहा गया कि आज जाओ अब कल आना । इस प्रकार मैं असुरक्षित महसूस कर रही हू। किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी से बात कर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इनके आदेश पर आरोपी के विरुद्ध  जैतपुर पुलिस ने लज्जा भंग करना,एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध  कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments