Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने...

जमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या कराने व करने की साजिश रचने के आरोप में जलालपुर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की साजिश रचने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। मालीपुर थाना अंतर्गत कांदीपुर निवासी  सुयश कुमार मिश्र ने पुलिस से शिकायत किया है कि  विपक्षी शिवम मिश्र,अवधेश मिश्र, आवेश मिश्र  के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच बीते दिनों विपक्षीगण तहसील जलालपुर गेट के सामने आपस में मेरी हत्या करने व कराने की साजिश रच रहे थे जिसमे कानूनगो राजकपूर गुप्ता भी शामिल रहे। जिस में विपक्षी यह योजना बना रहे थे कि ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दो की वह स्वयं आत्म हत्या कर ले। पीड़ित ने बताया कि इस सम्बंध में उस के पास मोबाइल में कुछ साक्ष्य भी मौजूद है। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments