Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने डुग्गी पिटवाकर अपराधी को किया जिला बदर

पुलिस ने डुग्गी पिटवाकर अपराधी को किया जिला बदर


आलापुर अंबेडकर नगर। जिला बदर अपराधी के गांव में पुलिस ने डुग्गी पिटवाई और घर पर नोटिस चस्पा की। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी घनश्याम पुत्र अच्छेलाल के ऊपर जहागीरगंज थाना में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। रविवार को पुलिस ने घनश्याम के खिलाफ़ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उनके घर पर डुगडुगी पिटवा कर नोटिस तामील करने की कार्रवाई की गई।

इस विषय में जहागीरगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि घनश्याम पुत्र अच्छेलाल के ऊपर आपराधिक मुकदमे ज्यादा होने के कारण उनके ऊपर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उनके घर पर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चश्पा किया गया है। घनश्याम घर पर मौजूद नहीं थे। जिले के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments