Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशातिर चोरों को तीन बाइकों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

शातिर चोरों को तीन बाइकों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा पुलिस ने थाना क्षेत्र के घटौली गांव के पास से चोरी का सामान बाइक पर ले जाते तीन युवकों को गिरफ्तार करने किया है। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव की तरफ बाइक से तीन युवकों द्वारा चोरी का सामान ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर खंडासा पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान कुमारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले धमथुआ गांव निवासी अजय पांडे व गंगाराम निवासी धमथुआ पूरे लोधी तथा जय कुमार मिश्रा उर्फ शातिर निवासी चौधरी पुर के पास चोरी की तीन बाइक व एक यूपीएस सहित नगदी बरामद हुआ। तीनों युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई जहां उनके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया तीनों युवकों के खिलाफ जनपद के कई थानों में चोरी आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज था जिनकी कई थानों की पुलिस तलाश कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments